बेलगच्छी में परमान नदी के कटाव से ग्रामीणों में दहशत, निरोधक कार्य की मांग
पूर्णिया, जून 24 -- बैसा, एक संवाददाता। अमौर प्रखंड के नितेंद्र पंचायत अंतर्गत बेलगच्छी गांव से होकर बहने वाली परमान नदी में लगातार हो रहे कटाव से ग्रामीणों में भय का माहौल है। कटाव की गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र स्थायी निरोधक कार्य कराने की मांग की है। स्थानीय वार्ड सदस्य सह कांग्रेस जिला सचिव तूफान ने बताया कि कटाव की समस्या को लेकर 17 जून को आयोजित सहयोग एवं जनसुनवाई शिविर में आवेदन दिया गया था। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर 120 मीटर क्षेत्र में फ्लड फाइटिंग कार्य की स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि यह कार्य कटाव की व्यापक समस्या के मुकाबले नाकाफी साबित हो रहा है। ग्रामीण अमित ठाकुर, सुमित ठाकुर, अजय चौधरी और मो. मुज्जमिल ने बताया कि पिछले एक माह से नदी का जलस्तर कम रहने के बावजूद रुक-र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.