बेलगंजिया में जर्जर विद्यालय भवन एक हिस्सा गिरा, हादसा टला
दुमका, मार्च 23 -- मसलिया प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के बेलगेन्जिया गांव में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का पुराना भवन रविवार शाम करीब पांच बजे अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हालांकि इस जर्जर भवन के गिरने से किसी प्रकार की कोई हताहत होने की खबर नहीं है,परंतु विद्यालय के समय में अगर ये हादसा होता तो जानमाल की बड़ी हानि हो सकती थी। इस संबंध में विद्यालय के सचिव महेश चंद्र झा ने बताया कि यह भवन काफी दिन से जर्जर था। पहले इसी भवन में पठन पाठन का कार्य संचालन किया जाता था। वर्तमान में इसी जर्जर भवन के बरामदे में विद्यालय के बच्चे बैठकर मध्याह्न भोजन किया करते थे। उन्होंने आगे बताया कि इस जर्जर भवन को लेकर शिक्षा विभाग के पदाधिकारी को सूचना दे दी गई थी,परंतु इसपर कोई ध्यान ही नहीं दिया गया। वर्तमान में यह भवन गिर जाने से विद्यालय में पोषण वाटिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.