जहानाबाद, अप्रैल 1 -- हिंदुस्तान अखबार में छपी खबर का असर करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बेलखारा मध्य विद्यालय के समीप सड़क पर बह रहे नालियों के गंदे पानी की समस्या को लेकर लगातार उठ रही आवाज आखिरकार रंग लाई। आपके अपने अखबार 'हिंदुस्तान' में 27 मार्च के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने पहल करते हुए सड़क किनारे नाला निर्माण का कार्य पूरा करा दिया है। बताया जाता है कि विद्यालय के पास नालियों का पानी सड़क पर फैल जाने के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों एवं स्थानीय लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बारिश या अधिक जल निकासी के समय स्थिति और भी बदतर हो जाती थी, जिससे आवागमन बाधित हो जाता था। इस समस्या को लेकर 'हिंदुस्तान' के बोले पेज पर लगातार खबरें प्रकाशित की जा रही थी...