जहानाबाद, मार्च 27 -- करपी, निज संवाददाता। रामनवमी पर्व के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के बेलखारा बाजार में शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। श्री रामनवमी जन्मोत्सव समिति बेलखारा के द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा में रथ पर सवार श्री राम जानकी एवं लक्ष्मण की वेशभूषा में श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र बने रहे। पंचायत के मुखिया सूरजमल प्रसाद समेत काफी संख्या में गाण मान्य लोगों ने शोभायात्रा में शिरकत की। समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार गुप्ता, सचिव रोनिक कुमार गुप्ता, अमित कुमार मिश्रा, विनय कुमार मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, अक्षय कुमार गुप्ता, संदीप कुमार चंद्रवंशी, दीपू सिंह समेत काफी संख्या में समिति के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर इस आयोजन में अपनी भागीदारी दी। शोभायात्रा विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी तथा जय श्री राम के जयघोष से पूरा बाजार गूंजता रहा। फोटो- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.