प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 20 -- विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम में सोमवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से आयोजित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण के लिए लाभार्थियों के चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से आये 52 दिव्यांगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया । दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों से आवेदन मांगे गए हैं। इसमें कृत्रिम उपकरण बांटे जाएंगे। समाज कल्याण विभाग के कनिष्ठ सहायक हर्ष सिंह ने बताया कि ऐसे दिव्यांग जिन्हें कई सालों से सहायक उपकरण विभाग से व्हीलचेयर एवं ट्राई साइकिल व अन्य उपकरण नहीं मिले हैं, वे विभाग में अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व निवास प्रमाण पत्र आवश्यक हैं।बीडीओ यह भी पढ़ें- दिव्यांगता प्रमाणपत्र के लिए विशेष शिविर बुधवार ...