बेलखरनाथ धाम में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 22 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद । सावन के अंतिम शनिवार को लगे साप्ताहिक मेले में आस्थावानों की भीड़ उमड़ी। प्रतापगढ़ जिले सहित गैर जनपदों से हजारों श्रद्धालु पौराणिक बेलखरनाथ धाम में दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। सुबह चार बजे मंगला आरती के बाद जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ जो दोपहर तक चलता रहा। सुबह आठ बजे धाम परिसर में एकाएक भीड़ बढ़ गई। श्रद्धालुओं ने फूल, अक्षत, भस्म, शमी, धतूरा, भांग, बेल पत्र और माला चढ़ाकर भगवान शिव की आराधना की। मनौती पूरी होने पर सैकड़ों महिलाओं ने रोट-कड़ाही चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ को भोग लगाया। जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलखरनाथ धाम की ओर से सावन में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है, जहां श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.