बेलखरनाथ धाम के पास सई नदी में नहा रहे युवक की डूबने से मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 24 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। बाबा बेलखरनाथ धाम के पास दोस्तों संग सई नदी में नहाते समय एक युवक की रविवार दोपहर गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों के नाकाम होने पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने डूबने वाले स्थान पुल के पिलर से 25 मीटर दूरी से शव बाहर निकाला। कंधई थाना क्षेत्र के नारायणपुर चौबेपुर गांव निवासी लालचंद गौतम का 18 वर्षीय बेटा नितिन गौतम रविवार सुबह करीब 10 बजे दो बाइक से पांच अन्य दोस्तों के साथ बेलखरनाथ धाम दर्शन पूजन के लिए गया था। जलाभिषेक से पूर्व वह धाम के बगल से गुजरी सई नदी में स्नान करने गया। नहते समय वह समय पुल के नीचे पहुंचा पिलर के पास अचानक गहरे पानी में समा गया। साथ मौजूद दोस्त राहुल यादव ने हाथ पकड़ कर बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी डूबने लगा। बाहर खड़े लोगों के शोर पर आसपास के लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.