आजमगढ़, अप्रैल 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगर के आजमगढ़-वाराणसी-लखनऊ-प्रयागराज मुख्य मार्ग स्थित बेलइसा रेलवे ओवर ब्रिज पर मंगलवार को भोर में ही ट्रेलर खराब हो गया। जिससे रेलवे ओवर ब्रिज पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम में फंसे यात्री तेज धूप से परेशान रहे। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल, कार्यालय और कचहरी जाने वाले छात्रों के साथ वादकारी समेत अन्य लोग परेशान रहे। दिन में साढ़े दस बजे ट्रैफिक पुलिस ने हाइड्रा मशीन मंगवाकर खराब हुए ट्रेलर को रेलवे ओवर ब्रिज से हटवाकर किसी तरह से जाम खुलवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...