बेर बीनते समय किशोरी से रेप करने वाले दो आरोपियों को आजीवन कारावास
एटा, मई 30 -- बेर बीनते समय किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को कोर्ट ने दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही अर्थदंड से दंडित किया गया है। विशेष लोक अभियोजक श्रीकृष्ण यादव के अनुसार थाना जैथरा के एक गांव निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 20 फरवरी 2025 नाबालिग बेटी बेर बीनने गई थी। वहीं पर आरोपी सर्वेश दीक्षित पुत्र राजाराम निवासी टिकाथर थाना जैथरा, साथी मुरारी लाल उर्फ राममुरारी पांडेय पुत्र बच्चनलाल पांडेय निवासी कसैला थाना जैथरा ने बेटी को पकड़ लिया था। दोनों ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। वहां से निकल रहे भतीजे ने चीखने की आवाज सुनी। भतीजे ने घेर में जाकर देखा। दोनों आरोपी भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु की। जांच के बाद चार्जशीट कोर्ट में दायर की। यह भी पढ़ें- बेर बीनते समय किशोरी से रेप करने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.