चित्रकूट, मार्च 10 -- चित्रकूट। संवाददाता मानिकपुर थाना क्षेत्र के गढ़चपा निवासी समयलाल का आठ वर्षीय बेटा आशीष मंगलवार को सुबह पेड़ में चढ़कर बेर तोड़ रहा था। अचानक पैर फिसल जाने से वह पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...