मैनपुरी, मार्च 22 -- हाईटेंशन लाइन के निकट बेर तोड़ते समय युवक को करंट लग गया। करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ईद के एक दिन बाद हुई मौत से मोहल्ले में भी शोक फैल गया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस पहुंच गई। परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव कब्जे में लिया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। कस्बा के मोहल्ला कटरा निवासी रहीसुद्दीन पुत्र नत्थू खान दिहुली मार्ग पर स्थित एक खाली प्लॉट में खड़े बेर के पेड़ से बेर तोड़ने गया था। लोहे की रॉड से वह बेरिया पर लगे बेर तोड़ने लगा। इसी दौरान ऊपर से गुजरी बिजली की लाइन से लोहे की रॉड छू गई और उसमें करंट आ गया। करंट की चपेट में आकर वह मौके पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। हालांकि परिवार के लोग उसे चिकित्सक के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.