देहरादून, अप्रैल 28 -- उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा कूच किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रिस्पना से पहले रोका। इससे खफा प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने आरोप लगाया कि विधानसभा में एक अधिकारी की तैनाती फर्जी दस्तावेजों के आधार पर की गई है। दावा है कि इस संबंध में पुख्ता साक्ष्य विधानसभा सचिव को सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष यदि दोषी को पद से नहीं हटा पा रही हैं, तो उन्हें नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। यह भी पढ़ें- टनकपुर में रोडवेज कर्मियों ने प्रदर्शन किया आरोप है कि ऐसी नियुक्तियों से प्रदेश के योग्य अफसरों का हक मारा जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने उत्तराखंड पुलिस भर्ती की व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.