देहरादून, जून 6 -- देहरादून। मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ के बैनर तले एकता विहार धरना स्थल पर डिग्रीधारी बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों का बेमियादी धरना 19वें दिन भी लगातार जारी रहा। पिछले दिनों आंधी-बारिश में टेंट उखड़ने के बावजूद युवा अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार एक तरफ निजी कंपनियों को ठेके पर सरकारी लैब सौंप रही है, वहीं दूसरी तरफ चार सरकारी मेडिकल कॉलेजों सहित विभिन्न पैरामेडिकल संस्थानों में बीएससी एमएलटी कोर्स चलाकर लाखों रुपये फीस वसूल रही है। लेकिन 26 वर्षों से सेवानियमावली न बनने के कारण आज तक कोई स्थाई भर्ती नहीं निकाली गई, जिससे हजारों डिग्रीधारी बेरोजगार बैठे हैं। आईपीएचएस मानकों के अनुसार नए पदों का सृजन किया जाए। वर्षवार मेरिट के आधार पर सेवानियमावली बनाकर भर्ती हो। आयु पात्रता में ...