गिरडीह, अप्रैल 7 -- आशीष कुमार मंटु रेम्बा, प्रतिनिधि। ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगार लड़कों का अरेंज मैरिज विकराल समस्या के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। बेटियों के माता-पिता सरकारी नौकरी वाले दामाद के लिए आतुर हैं। पारिवारिक पृष्ठभूमि, आर्थिक संपन्नता भी अरेंज मैरिज के मार्ग को सुगम नहीं बना पा रहा है। किसी कीमत में माता-पिता को दामाद के रूप में सरकारी नौकरी वाला ही युवक की तलाश बनी रहती है। पारिवारिक पृष्ठभूमि कितना ही मजबूत क्यों न हो यदि युवक बेरोजगार है तो उसके लिए शादी सपना बनता जा रहा है।यह समस्या कमोबेश सभी जातियों में है लेकिन सवर्ण तथा वैश्य वर्ग में यह समस्या विकराल बनकर सामने आ रहा है। इस बाबत सामाजिक विश्लेषक तथा शिक्षक अजीत राय की मानें तो प्रत्येक माता-पिता चाहते हैं कि अपने पैर पर खड़े स्वजातीय युवक के हाथ में बेटी को थम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.