अयोध्या, सितम्बर 7 -- अयोध्या। सहायक निदेशक सेवायोजन अयोध्या मण्डल देवव्रत कुमार ने बताया कि प्रत्येक माह जनपद के विभिन्न विधानसभाओं में वृहद् रोजगार मेलों का आयोजन किया जाना है। इसी के तहत तहत 18 सितम्बर को जनपद के पूरा बाजार स्थित आशा भगवान बक्श सिंह महाविद्यालय अयोध्या में एक वृहद् रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें निजी क्षेत्र की 70 से भी अधिक कम्पनियां 4000 से अधिक रिक्तियों के साथ प्रतिभाग करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...