सीतापुर, फरवरी 25 -- सीतापुर, संवाददाता। भाजपा सरकार बेरोजगार नौजवानों की आवाज नहीं सुन रही है। रोजगार मांग रहे युवाओं पर लाठियां चला रही है। यह बातें बुधवार को मनरेगा सभा के दौरान ग्राम पंचायत मथना में मनरेगा बचाओ यात्रा के प्रभारी रत्नम राठौर ने कहीं। उन्होंने कहा कि सीतापुर में 10 लाख मनरेगा मजदूर और आठ लाख शिक्षित युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे है। शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि मनरेगा सामाजिक परिवर्तन का हथियार है। विष्णु गौतम ने कहा मनरेगा गरीबों की जीवन रेखा है। इसके अलावा यात्रा ने खगेसियामऊ, कुचकापुर खुर्द, इंदिरा नगर, बिलयम नगर आदि गांवों का भ्रमण किया। जहां यात्रा का स्वागत हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष दलित प्रकोष्ठ विष्णु गौतम, सुनील भारती, हफीज गाजी, सलमान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.