बेरोजगारों से साइबर जालसाजों ने ठग लिए आठ करोड़ रुपये
नई दिल्ली, मई 8 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। शाहदरा जिला साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया पर बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह अब तक हजारों युवाओं से तकरीबन आठ करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुका है। पुलिस ने कई राज्यों में फैले इस साइबर ठग गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ कर अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है। शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि 25 अप्रैल को गीता कॉलोनी स्थित एक होटल में कुछ संदिग्धों के रुकने की सूचना मिली थी। इस पर एसीपी ऑपरेशंस मोहिंदर सिंह और एसएचओ साइबर थाना विजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने होटल में छापेमारी कर 12 संदिग्धों को पकड़ा। सभी होटल के अलग-अलग कमरों में ठहरे थे। पूछताछ में इन्होंने साइबर ठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.