बेरोजगारों ने सीएम को ज्ञापन दिया
हल्द्वानी, अगस्त 16 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। बेरोजगार मेडिकल लैब टैक्नोलॉजिस्ट संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने चोरगलिया में सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सीएम को बताया कि पिछले 26 वर्षों से डिग्रीधारी बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के बेरोजगार पिछले 91 दिनों से एकता विहार धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। अभी तक सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय या सकारात्मक पहल नहीं की गई है। सीएम धामी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। प्रतिनिधिमंडल में पंकज थुवाल, धर्मेंद्र वालिया, विजय पांडे, गौरव मेवाड़ी, प्रदीप जोशी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.