बेरोजगारों ने कराया पंजीकरण, दिया साक्षात्कार
गंगापार, मई 17 -- क्षेत्र में आयोजित रोजगार मेले में कंपनी प्रतिनिधियों के समक्ष बेरोजगार युवाओं ने अपना पंजीकरण कराकर साक्षात्कार दिया। जिनमें से अनेकों का चयन भी हुआ। फूलपुर क्षेत्र के कोड़ापुर स्थित राम अवतार इंटर कॉलेज में रविवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रिट्रेन स्टाफिंग सॉल्यूशन की ओर से आयोजित इस रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने हिस्सा लेकर इंटरव्यू दिया। रोजगार मेले में हिमाचल प्रदेश स्थित वर्धमान टेक्सटाइल्स और मध्यप्रदेश के सीहोर-इटारसी स्थित वर्धमान टेक्सटाइल्स यूनिट के लिए प्रिंटिंग डिवीजन में भर्ती प्रक्रिया कराई गई। आयोजकों के अनुसार करीब 600 पदों के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया गया। मेले में 10वीं और 12वीं पास युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर नौकरी के अवसरों के लिए आवेदन किया। कंपनी प्रतिनिधियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.