चित्रकूट, अप्रैल 13 -- चित्रकूट, संवाददाता। केन्द्र सरकार की ओर से संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र (आरसेटी) ने अरछा बरेठी में उद्यमिता जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार की राह दिखाई गई। शिविर में पंजीयन कराने वालों को आगामी 20 अप्रैल से सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा।आरसेटी के फैकल्टी प्रभारी प्रशांत कुशवाहा ने कहा कि सरकार की ओर से शिक्षित बेरोजगारों को विभिन्न प्रकार के रोजगार परक प्रशिक्षण देकर उनको हुनरमंद बनाया जा रहा है। किसी एक विशेष कार्य में दक्षता हासिल कर बेरोजगारी का दंश वह लोग दूर कर सकते है। आरसेटी में कई ट्रेड प्रशिक्षण संचालित हैं। मनपसंद प्रशिक्षण प्राप्त कर युवक-युवतियां अपना स्वरोजगार अपना सकते हैं। कहा कि रोजगार के लिए केन्द्र सरकार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.