सीतामढ़ी, मई 14 -- सीतामढ़ी। जिला नियोजनालय के तत्वावधान में15 मई को संयुक्त श्रम भवन डुमरा शांतिनगर में आयोजित होने वाली एक दिवसीय जॉब कैंप की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। इस रोजगार शिविर में नियोक्ता कंपनी स्वतंत्र माइक्रोफीन प्रा.लि.द्वारा कुल 30 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला नियोजन अधिकारी मुकुंद माधव ने बताया कि जिले के शिक्षित बेरोजगार युवकों के लिए यह रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। जॉब कैंप में फिल्ड ऑफिसर पदों के लिए भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक से स्नातक पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है। यह भी पढ़ें- 16 को आयोजित होगा जॉब कैंप चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 वेतन के अलावा अन्य सुविधाए प्रदान किया जाएगा। कार्यक्षेत्र घर से 50 से 100 किमी. दूरी बताया गया है। भर...