फिरोजाबाद, दिसम्बर 17 -- अपर जिला अधिकारी ने रोजगार योजना के बैंकों में लंबित आवेदनों पर नाराजगी जताई। उन्होंने योजना की समीक्षा के दौरान बैंक अधिकारियों को बेरोजगारों के आवेदन पर समय से बैंक लोन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही ना की जाए इसके सख्त निर्देश दिए हैं। बुधवार को एडीएम न्यायिक अरविंद कुमार द्विवेदी ने अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा की। समीक्षा में उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक सहित विभिन्न बैंक शाखाओ में बड़ी संख्या में लंबित बैंक लोन आवेदन लंबित पाए। जिस पर उन्होंने सख्त नाराजगी व्यक्त की। अपर जिला अधिकारी ने बेरोजगार युवाओं के बैंक लोन आवेदनों का शीघ्रता से निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने बैंकों द्वारा विभिन्न कारणों से निरस्त किए आवेदनों की समीक्षा किए जाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.