हरिद्वार, दिसम्बर 18 -- मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ललित नारायण मिश्रा ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि बेरोजगार युवाओं, किसानों और कमजोर वर्ग के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराया जाए। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक में उन्होंने कहा कि पात्र आवेदनों पर बेवजह आपत्तियां न लगाई जाएं और समयबद्ध ढंग से ऋण स्वीकृत किया जाए। इस बैठक में कई बैंकों के प्रतिनिधि गैरहाजिर थे, जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जताकर लीड बैंक अधिकारी और आरबीआई के एलडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 40 प्रतिशत से कम सीडी रेशियो वाली शाखाएं ऋण वितरण बढ़ाएं। इसके साथ ही 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' शिविर में बैंकों को स्टॉल लगाने के भी निर्देश दिए गए। इस बैठक में आरबीआई के एलडीओ सीरज कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.