बेरोजगारी संकट में झारखंड देश में 20वें स्थान पर: विश्वनाथ
गिरडीह, अगस्त 1 -- जमुआ, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य में रोजगार को लेकर भारी संकट है। इसको लेकर युवाओं में भारी चिंता है। रोजगार का संकट सिर्फ बेरोजगारी दर तक सीमित नहीं है बल्कि गुणवत्तापूर्ण रोजगार, कम आय, असंगठित क्षेत्र में काम और सीमित अवसर बड़ी चुनौती झारखंड में है। इस संदर्भ में शुक्रवार को ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य महासचिव विश्वनाथ सिंह ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि भारत ज्ञान विज्ञान समिति ने एक अभियान के तहत झारखंड में बेरोजगारी सर्वे रिपोर्ट तैयार की है। बताया कि यह सर्वे अगस्त, सितंबर 2025 में झारखंड के 18 जिलों में किया गया था। इसके लिए 4,678 लोगों को चुना गया था। जिसकी रिपोर्ट जुलाई 2026 में जारी की गई। रिपोर्ट में कहा गया कि सर्वे बेरोजगारी व पढ़ाई कर रहे शिक्षित युवाओं के बीच की गई। जिसमें अधिकतर रोजगार की तलाश में थे। ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.