मेरठ, अप्रैल 27 -- बढ़ती बेरोजगारी के बीच अब हालात ऐसे बन गए हैं कि उच्च शिक्षित युवा भी छोटी सरकारी नौकरियों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन करने को मजबूर हैं। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में संपन्न हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा में देखने को मिला। जहां मेरठ सहित पूरे यूपी में परीक्षा केंद्रों पर लाखों युवाओं ने परीक्षा दी। तीन दिन तक होमगार्ड भर्ती के लिए मेरठ में ही करीब 1.20 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जबकि पूरे उत्तर प्रदेश में 41 हजार पदों के लिए लगभग 25 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। परिक्षार्थियों का कहना है कि रोजगार के अवसर सीमित होते जा रहे हैं और प्रतियोगिता लगातार बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- अंतिम दिन 6600 अभ्यर्थियों ने छोड़ी होमगार्ड भर्ती परीक्षा परीक्षा केंद्रों के बाहर दिखाई दी भीड़ में बड़ी संख्या ऐसे युवाओं की थी, जिन्होंने...