प्रयागराज, जनवरी 20 -- प्रगतिशील की समाज पार्टी की ओर से मंगलवार को युवा मांगे रोजगार यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान सोहबतियाबाग और बैरहना में पार्टी के अध्यक्ष इंजीनियर सुनील कुशवाहा ने छात्रों और युवाओं से संवाद किया। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि आज का युवा मेहनत और योग्यता से पीछे नहीं है,पीछे हैं तो सिर्फ व्यवस्था की नाकामी से। कहा सरकार बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन जमीनी हकीकत है कि छात्र सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर हैं। वहीं, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत पटेल ने छात्रों से 23 जनवरी को सुभाष चौराहे पर आयोजित रोजगार पंचायत में उपस्थित होने की आग्रह किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.