बेरोजगारी, महंगाई और बदहाल कानून-व्यवस्था से त्रस्त है जनता
कन्नौज, जून 12 -- कन्नौज। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव ने शुक्रवार को कन्नौज पहुंचकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई और भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही देरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और इसका संकेत वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में दिखाई भी दे चुका है। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में लाल बिहारी यादव ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल व्याप्त है। आम नागरिक, व्यापारी और युवा खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के मूल मुद्दों को हल करने में विफल रही है, जिसके कारण लोगों में व्यापक असंतोष है। महंगाई और बेरोजगारी को प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.