हिन्दुस्तान टीम, फरवरी 7 -- बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में दिगंबर जैन धर्मशाला में बेंगलुरु (कर्नाटक) के 4 पर्यटकों की मौत गुत्थी उलझी हुई है। मरने वालों में एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल थे। चारों के धर्मशाला के कमरे में शुक्रवार को फंदे से लटके हुए मिले। कमरा अंदर से बंद था, इसलिए सामूहिक आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि, हत्या की बात से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। जांच के दौरान पुलिस को कुछ चौंकाने वाली जानकारी मिली है। घटना में मृत एकमात्र पुरष नागा प्रसाद अपने भांजे की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। बीते दिसंबर में ही उसे जमानत मिली थी और वह जेल से छूटकर बाहर आया था। चारों शवों का पोस्टमार्टम विशेषज्ञ चिकित्सकों की देख-रेख में पटना में करवाया गया। कर्नाटक से पटना पहुंचे मृतकों के परिजन ने शनिवार को पुलिस को कई जानकारी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.