देवरिया, अप्रैल 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वीरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना संचालित है। जिसमें उद्योग लगाने के लिए मिलेगा 10 लाख तक ऋण मिलेगा।उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद के लिए 12 इकाइयों के बैंक वित्तपोषण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 मई 2026 तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://mmgrykhadi.upsdc.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्ति अधिकतम 10 लाख रुपये तक के उत्पादन एवं सेवा आधारित उद्योग स्थापित कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- ...