कटिहार, मई 10 -- सेमापुर,संवाद सूत्र बरारी प्रखंड क्षेत्र में मिलावटी पेट्रोल और डीजल की बिक्री बेरोक टोक की जा रही है। प्रखंड के कई चौराहों और बाजारों में खुलेआम गैलन एवं डब्बों में पेट्रोल बेचने का धंधा चल रहा है। वाहन चालकों ने बताया कि कभी-कभी मजबूरी में खुले बाजार में बिकने वाला तेल खरीदना पड़ता है। मिलावटी पेट्रोल व डीजल से वाहन का इंजन भी खराब होता है। जिससे वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बरारी प्रखंड के सेमापुर, बरारी, लक्ष्मीपुर, कलिकापुर समेत आसपास के इलाकों में सड़क किनारे छोटे दुकानदार ऊंचे दामों पर पेट्रोल बेच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई जगहों पर बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के पेट्रोल रखा जा रहा है, जिससे कभी भी हादसे की आशंका बनी रहती है।ग्रामीणों का कहना है कि मिलावटी तेल के इस्तेमाल से बाइक और अन्...