छपरा, मार्च 5 -- फ़ोटो-18 - बनियापुर के बेरूई बंगला बाजार में आग बुझाते ग्रामीण बनियापुर, एक प्रतिनिधि। बनियापुर अंचल क्षेत्र के बेरूई-बंगला बाजार में होली की रात भीषण अगलगी में पांच दुकानें चलकर खाक हो गयी है। अगलगी का कारण प्रथम दृष्टया बिजली का शॉट सर्किट बताया जाता है। प्रशानिक स्तर पर जांच के बाद ही अगलगी की सही कारणों का पता चल पाएगा। जानकारी के अनुसार देर रात बाजार की दुकानों से आग की तेज लपटें निकलना शुरू हो गया। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को लगती तबतक आग की लपटें एक एक कर सभी दुकानों में फैल गयी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार धनंजय सिंह की दो दुकानें, अमित राय, शैलेश प्रसाद व सुरेंद्र सिंह की दुकान शामिल है। सभी दुकानों में रखे सभी सामान जलकर खाक हो गए हैं। अगलगी की घटना में लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के सामान जलने का अनुमान लगाया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.