बेरी पंचायत में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण
औरंगाबाद, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बेरी पंचायत में जीविका दीदियों द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित कर पौधरोपण किया गया। जीविका की बीपीएम ममता कुमारी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत लोगों से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने की अपील की गई। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में जीविका दीदियों को जल संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक तथा ग्रे वाटर प्रबंधन की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने घरेलू अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग और प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैलों के उपयोग पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- बांका: विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन कार्यक्रम में प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.