बेरी तिराहे में ऑटो चालक की वजह से रोज लगता जाम
हमीरपुर, मार्च 21 -- कुरारा। कस्बे के बेरी तिराहा में सवारी भरने व उतारने के दौरान ऑटो चालक मुख्य सड़क में वाहन खड़ा करके जाम लगा देते हैं। कस्बे के बेरी तिराहा में सारा दिन ऑटो चालकों की धमा-चौकड़ी मची रहती है। यहीं से हमीरपुर जाने के लिए सवारियां भरी जाती हैं और हमीरपुर से लेकर आई गई सवारियों को उतारा जाता है। जिससे तिराहा में दिन भर जाम की स्थित बनी रहती है। इससे हाईवे से निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन वाहन चालकों के साथ कोई कार्यवाही थाना पुलिस द्वारा भी नहीं की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.