पिथौरागढ़, मार्च 27 -- बेरीनाग नगर में लोनिवि के अभियंताओं का 27 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को अभियंताओं ने उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर संघ के बैनर तले लोनिवि गेस्ट हाउस में अपना धरना प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान अभियंताओं ने कहा कि उनकी मांग पूरी ना होने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान गोकुल राजपाल, जगत सिह बोरा, बीसी भट्ट, ज्योति बिष्ट, हर्षित दानी, जगत सिह, सूरज आर्या, विनोद प्रकाश, सौरभ कुमार, सचिन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...