बेरीनाग में बंदरों के आतंक से लोग परेशान
पिथौरागढ़, मई 12 -- गोविंद चावला, बेरीनाग। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग इन दिनों बंदरों के आंतक से परेशान है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदर फसलों के साथ ही लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे है। बताया काफी संख्या में बंदर गलियों व छतों पर घूम रहे हैं। कहा जब लोग उन्हें भगाने का प्रयास करते हैं तो वे उन्हें काटकर घायल कर रहे हैं। कहा कई बार शिकायत करने के बाद भी बंदरों को पकड़ा नहीं जा रहा है। इधर वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा ने कहा कि जल्द ही गांव में बंदरों को पकड़वाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है यह भी पढ़ें- बंदरों के आतंक से लोग परेशान यह भी पढ़ें- बंदरों के आतंक से लोग परेशान यह भी पढ़ें- कुर्साकांटा में बंदर के आतंक से ग्रामीण परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.