पिथौरागढ़, सितम्बर 24 -- बेरीनाग। नगर के लोनिवि विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। बीजेपी के मण्डल अध्यक्ष त्रिलोक खाती की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने इन्द्र सिंह धानिक को बेरीनाग भारतीय जनता पार्टी का जिला मंत्री व लाल सिंह कोरंगा को प्रदेश सह संयोजक सोसियल मीडिया बनने पर उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। यहां विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व कोऑपरेटिव बैक के चेयरमैन दलबहादुर बाफिला, मण्डल महामंत्री गणेश उपाध्याय, पंकज कार्की, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन पाठक, हरीश चुफाल, मंजुल, हरीश कोरंगा, भगवान मेहरा, त्रिपुरा देवी बूथ अध्यक्ष महिपाल खाती, शक्ति केंद्र संयोजक दान सिंह कठायत, गणेश रावत, हरीश सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.