पिथौरागढ़, अप्रैल 10 -- गोबिंद चावला, बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को प्राचार्य प्रो. बीएम पाण्डेय के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक फकीर राम टम्टा रहे। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने गुजराती, कुमाऊंनी जागर, भिटौली नृत्य, राजस्थानी, शौकयानी सहित अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि टम्टा व समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के सदस्य दीपक नेवलिया ने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित विद्यार्थियों व खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। बाद में महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका हिमाद्रि का विमोचन भी किया गया। टम्टा ने कहा कि शैक्षणि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.