पिथौरागढ़, जनवरी 3 -- बेरीनाग। नगर में आये दिन लग रहे जाम की समस्या से लोग परेशान है। शनिवार सुबह जवाहर चौक लाइन में लगे जाम के कारण यात्रियों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ घंटे बाद सड़क से जाम के हटने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय नगर पालिका की ओर से कूड़ा उठाने को सड़क किनारे वाहन खड़ा किया जाता है। जिस कारण रोजाना जाम की स्थिति पैदा हो रही है। बताया सड़क किनारे पार्किंग में खड़े वाहनों के कारण भी जाम की समस्या पैदा हो रही है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से कूड़े की गाड़ी को सुबह दस बजे से पहले लाने की मांग की है। जिससे जाम की समस्या से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.