बेरीनाग के जंगलों में नहीं थम रही वनाग्नि की घटनाएं
पिथौरागढ़, मई 22 -- गोविंद चावला, बेरीनाग। बेरीनाग वनक्षेत्र में वनाग्नि की घटनाएं बढ़ती गर्मी के साथ बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार देर रात बनौली-छलौड़ी मार्ग के जंगलों में आग लग गई। देखते ही देखते आग चारों तरफ फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर बरसायत, खमलेत बीट, हजेती, जयनगर, कालासीला, चौड़मन्या, शाहगराऊं, राईआगर के जंगलों में भी आग लगने से वन संपदा को खासा नुकसान हुआ है। वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा ने बताया कि वन कर्मचारी सभी क्षेत्रों में आग बुझाने में जुटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- बेरीनाग की जंगलों में लगी आग उन्होंने स्थानीय लोगों से आग बुझाने में सहयोग की अपील की है। यह भी पढ़ें- 40 डिग्री पारे में सुलग रहा उत्तराखंड, 240 हेक्टेयर से ज्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.