पिथौरागढ़, अगस्त 30 -- गोविंद चावला, बेरीनाग। लखनऊ के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की छात्रा स्नेहा डसीला ने एमएससी फूड एंड न्यूट्रिशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। 11वें दीक्षांत समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्नेहा को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। स्नेहा इससे पूर्व यूजीसी नेट परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुकी हैं। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्नेहा के पिता ठाकुर सिंह डसीला शिक्षक हैं, जबकि माता निर्मला डसीला गृहिणी हैं। सफलता पर विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व विधायक मीना गंगोला, नगर पालिका अध्यक्ष हेमवती पंत, जीवन धानिक, राजेश रावत, धीरज रौतेला सहित क्षेत्र के लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...