समस्तीपुर, फरवरी 11 -- समस्तीपुर | शहरवासियों को जाम से राहत दिलाने और थानेश्वर स्थान मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक थाने की पुलिस ने सोमवार की शाम मंदिर रोड पर दोनों ओर प्लास्टिक की बेरिकेटिंग लगाई थी। इसका उद्देश्य इस मार्ग में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाना था, ताकि संकरी सड़क पर बार-बार लगने वाले जाम से आम लोगों को निजात मिल सके। बेरिकेटिंग लगने के बाद मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलती। पूजा-अर्चना के दौरान भी जाम की समस्या नहीं होती, जिससे लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की इस पहल की सराहना की। हालांकि, यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। सोमवार देर रात करीब एक बजे किसी अज्ञात वाहन चालक ने सभी बेरिकेटिंग को तोड़ दिया। कुछ ही घंटों में बेरिकेटिंग टूट ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.