मथुरा, मार्च 14 -- खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग के अलावा आबकारी विभाग की टीम ने सुरीर के गांव बेरा में पुलिस टीम को साथ लेकर कार्रवाई की। टीम को यहां ऑक्सीटोसिन की बोतलें, बिना बिल की दवाएं एवं नौ किलो भांग की गोलियां मिलीं। टीम ने चार नमूने लिये हैं। आबकारी विभाग ने सुरीर थाने में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार किसी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की कि गांव बेरा सुरीर में सुमित प्रोवीजन स्टोर पर मिलावटी खाद्य पदार्थ एवं बिना लाइसेंस के दवाएं बिक रही हैं। भांग की गोलियां, प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन आदि बेचे जा रहे हैं। औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने गांव बेरा में प्रोवीजन स्टोर पर छापा मारा। चेकिंग के दौरान टीम को यहां करीब तीन हजार रुपये की विभिन्न प्रकार की दवाएं एवं ऑक्सीटोसिन की 14 बोतल मिलीं। इन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.