गंगापार, अप्रैल 9 -- क्षेत्र के महत्वपूर्ण बेरावां-जूडापुर बीहर संपर्क मार्ग की जर्जर स्थिति से राहगीरों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। करीब 14 किलोमीटर लंबी यह सड़क कई गांवों को जोड़ते हुए प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग से संपर्क स्थापित करती है, लेकिन लंबे समय से आवश्यक मरम्मत व चौड़ीकरण न होने के कारण यह मार्ग बदहाल बना हुआ है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी सतह और धूल-कीचड़ के कारण राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बरसात के दिनों में हालात और अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाते हैं, जिससे कई स्थानों पर आवागमन प्रभावित हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह संपर्क मार्ग क्षेत्र के आवागमन और आर्थिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन समय पर रखरखाव और सुधार कार्य न होने से समस्या बनी हुई है। वाहन चालक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.