मुंगेर, दिसम्बर 12 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड के बेराई गांव स्थित खेत में बुधवार की देर रात अचानक लगी आग से खेत में रखे गए धान लगे पुआल जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 8 बीघा खेत का एक जगह रखा धान लगे पुआल आग की चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही किसान शिवशंकर सिंह मौके पर पहुंचे और असरगंज थाना को सूचना दी। जानकारी पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन अचानक भड़की लपटों ने पूरे धान लगे पुआल को अपनी गिरफ्त में ले लिया। किसान शिवशंकर सिंह ने बताया कि रात में सूचना मिलने पर वे खेत पहुंचे, तब तक पूरा धान लगा हुआ पुआल जल चुका था। उनके अनुसार करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ------------

हिंदी ह...