बेरहवा पहुंचे हाथियों के झुंड से दहशत, गांवों में मचाया उत्पात
कोडरमा, अप्रैल 30 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बेरहवा जंगल में इन दिनों हाथियों का झुंड पहुंच चुका है, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, झुंड में लगभग दो दर्जन हाथी शामिल हैं, जो लगातार जंगल से सटे इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं और फसलों व संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बुधवार की देर रात हाथियों का झुंड पपलो पंचायत के अंबाडीह गांव पहुंच गया, जहां उन्होंने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान अम्बाडीह निवासी बिरंची यादव के आम बागवानी में लगे करीब 150 पौधों को नष्ट कर दिया गया। वहीं प्रदीप यादव के बागवानी में 125 और श्यामबिहारी यादव के लगभग 50 आम के पौधे भी हाथियों के झुंड की चपेट में आकर पूरी तरह बर्बाद हो गए।इतना ही नहीं, खंडराडीह निवासी गोपाल यादव के खेत में पटवन के लिए लगाए गए सोलर प्लेट को भी हाथिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.