पीलीभीत, जनवरी 4 -- पीलीभीत। सर्द हवाओं के बीच तराई में सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उछाल के बाद भी कंपकंपी छूटती रही। दिन में अलाव जला कर लोग आंच के इर्दगिर्द ही नजर आए। बताया गया है कि सर्दी का सितम लगातार अभी बना रहेगा। शाम को कुछ देर सूर्य देव की किरण दिखी पर बादलों ने सूरज की गरमी को फैलने नहीं दिया। पिछले सप्ताह भर से जबरदस्त सर्दी इन दिनों तराई में पड़ रही है। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से बह कर आई हवाओं के कारण यहां तराई की तलहटी में मौसम सर्द बना हुआ है। आलम यह है कि लिहाफ तक में लोग कंपकंपा उठ रहे हैं। हालांकि शुक्रवार की अपेक्षा शीतलहर ने शनिवार को कुछ राहत दी। पर सर्दी का सितम कायम रहा। मान्यता है कि मकर संक्रांति तक अभी सर्दी का सितम बना रहेगा। इसके बाद सूर्यदेव के दिखने के आसार नियमित बन सकते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.