बेरहम युवक ने भैंसे पर फावड़े से किए वार
सहारनपुर, जून 24 -- एक पालतू भैंसे के साथ क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में एक भैंसा रेत से लदी बुग्गी के नीचे दबा नजर आ रहा है। बुग्गी में खनन सामग्री होने के कारण उसका वजन काफी अधिक था, जिससे बुग्गी के दोनों पहिए तथा भैंसे के पैर रेतीली जमीन में धंस गए। हालांकि, हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि भैंसा बुग्गी को निकालने में असमर्थ है। ऐसी स्थिति में उसे राहत देने या बुग्गी से अलग करने के बजाय युवक फावड़े से उसकी कमर पर वार करता नजर आ रहा है। इस दृश्य को देखकर पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। यह वीडियो थाना चिलकाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और स्थान की आधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.