कौशाम्बी, फरवरी 1 -- कोखराज थाना क्षेत्र के तकीपुर राला गांव की एक युवती अपने पिता के खौफ से घर छोड़ने को मजबूर हो गई। वह चाचा के यहां शरण लिए हुए है। पुलिस में शिकायत कर उसने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया। जान को खतरा भी बताया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है। तकीपुर राला गांव की लक्ष्मी देवी उर्फ रानू ने बताया कि उसके दादा बड़ेलाल की तबीयत खराब चल रही है। 22 जनवरी को चाचा दुर्गा प्रसाद के साथ वह दादा को देखने उनके घर गई थी। 27 जनवरी को चाची रानी देवी और बहन सपना के साथ वापस अपने घर गई तो पिता गौरीशंकर ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की। पीड़िता के मुताबिक पिता काफी दिनों से उसकी जान के दुश्मन बने हुए हैं। आए दिन इसी तरह से उत्पीड़न करते हैं। किसी रोज हत्या भी कर सकते हैं। पीड़िता चाचा के यहां रह र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.