बेरहम गर्मी और लू के थपेड़ों ने बढ़ाईं दुश्वारियां
मिर्जापुर, मई 12 -- मिर्जापुर। बेरहम गर्मी के तेवर को शिकार सोमवार को भी हर आम और खास को होना पड़ा। दिनभर तल्ख धूप और उमस भरी गर्मी से त्राण पाने के लिए बिलबिलाते रहे। दिन प्रतिदिन तापमान का पारा चढ़ता रहा है। सोमवार को अधिकतम 38 और न्यूनतम 24 सेल्सियस पर पारा टिका रहा। जो रविवार के अधिकतम 37 और न्यूनतम तापमान से एक डिग्री सेंटीग्रेट अधिक रहा। जिसके कारण गर्मी का अहसास कुछ अधिक ही हुआ। अपने काम काज के सिलसिले में घर से बाहर जिलाधिकारी कार्यालय,न्यायालय,तहसील निकले लोग पेड़ों की छाया में समय गुजारते देखे गए। तो कुछ डीएम कार्यालय गलियारे में लगे कूलर के सामने बैठ कर गर्मी और धूप से निजात पाने की कोशिश में लगे रहे। सुबह घर से निकलते समय पुरुषों,युवाओं ने सिर पर गमछा,तो महिलाओं एवं युवतियों ने दुपट्टा का सहरा लिया। इसके अलावा बाजार हाट,स्कूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.