हिन्दुस्तान संवाददाता, अगस्त 5 -- यूपी के प्रयागराज में एक नाबालिग लड़के को पीटा गया और फिर धारदार हथियार से हमला करते हुए उसपर मिर्ची पाउडर फेंका गया। बताया जा रहा है कि सोरांव इलाके के अब्दालपुर खास धरिकार का पूरा गांव में मानसिक रोग से पीड़ित नाबालिग को चोर समझ पेड़ से बांधकर बेहरमी से पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि शरीर पर ब्लेड से काटते हुए मिर्ची तक डाली गई। इसके बाद नाबालिग लड़की बेहोश हो गया। लड़के के अचेत होने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। उसे गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार सोरांव थानाक्षेत्र के अब्दालपुर खास धरिकार का पूरा गांव निवासी सुरेश कुमार का 16 वर्षीय बेटा शिवम कुछ महीनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा है। परिजन उसका इलाज भी करवा रह...